चंदौलीब्रेकिंग

पाइप के अभाव में सात माह से बंद पड़ा नलकूप

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। धानापुर ब्लॉक के छरबनिया गांव में नलकूप संख्या 166 बीते सात माह से पाइप के अभाव में बंद पड़ा है। सिंचाई के लिये खेतों में पानी नहीं जाने से किसान परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डू) ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

किसानों ने आरोप लगाया कि नलकूप विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण धानापुर ब्लॉक के छरबनिया गांव में नलकूप संख्या 166 जो जनवरी महीने से ख़राब पड़ा है। जिसके कारण किसान सिंचाई के लिये परेशान हैं। धान लगाने का समय है और नलकूप में मात्र पांच फुट प्लास्टिक पाइप की आवश्यकता है । शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की ओर से जनवरी से लेकर आज तक पांच फुट की पाइप उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे पता चलता है कि नलकूप विभाग अपने दायित्व से कितना लापरवाह हैं। जिला में तमाम कई नलकूप ख़राब पड़े हैं। जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डू) ने समस्या का शीध्र समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!