चंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

ऋषभ कुमार सिंह बने जिमनास्टिक में मिस्टर इंडिया, ग्रामीणों में हर्ष

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली

सकलडीहा। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जनपद का लाल ऋषभ कुमार सिंह ने परचम लहराते हुए बाडी बिल्डर का मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर चंदौली जिला सहित अपने गाव का नाम रौशन किया है। इसकी जानकारी मिलते ही ऋषभ कुमार सिंह के घर शुभकामना देने वालों ताता लगा रहा।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर बसा मधुपुर गाव निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार सिंह विगत कई वर्षो से प्रयागराज में रहकर जिमनास्टिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। इस बावत पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मेरा पुत्र ऋषभ कुमार सिंह ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीत कर हम सभी का मान बढाया है। रविवार को गाव के लोगों के आने का क्रम जारी रहा। सभी लोग अपने खुशी का इजहार कर शुभकामना दिया है।

इस मौक़े पर सतीश चंद्र सिंह, गुलाब सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेन्द्रकांत मिश्र एडवोकेट आदि लोगों ने हर्ष जताया है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!