चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मिशाल है लौहपुरूष

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
सकलडीहा। लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के याद में मंगलवार को सरकारी शिक्षण संस्थान सहित केातवाली व ब्लॉक परिसर में पुलिस और पंचायत कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता का शपथ लिया। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने  देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरे मनयोग से कार्य करना है। राष्ट्र धर्म की भावना से कार्य कर देश और समाज के भरोसे पर खरा उतरना पर बल दिया।

बीडीओ विजय कुमार सिंह व कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद गुजरात के एक किसान परिवार में हुआ था। सरदार पटेल ने जीवन मे अनेक सत्याग्रह किए। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री बने। देश की एकता, अखंडता और एक जुटता के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज एक अखंड भारत का निर्माण हुआ है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए भारतीय पुलिस बल की भी सराहना किया था। आज हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार और ब्लॉक मुख्यालय पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए राष्ट्र एकेता का शपथ लिया।

इस मौके पर कोतवाल संजय कुमार सिंह,शिक्षक अरूण रत्नाकर,ज्योति भारद्वाज,गोपाल,तिवारी,धर्मदेव सिंह,त्रिवेणी तिवारी,राणा प्रताप यादव, जगदीश यादव, शिवकुमार यादव,बंटी सिंह,सुरेश,सतीश,मृत्युंजय आदि मौजूद रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!