चंदौलीब्रेकिंगराजनीती

सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा में बोले बाबू सिंह कुशवाहा

चंदौली। जन अधिकारी पार्टी के तत्वाधान में सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा चन्दौली,सकलडीहा,धानापुर होते हुए “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। सबको शिक्षा एक समान,गरीब हो या धनवान” का नारा लगाते हुए चहनियां चौराहे पर पहुँची। जहां सम्पूर्ण भागीदारी यात्रा में जन अधिकार पार्टी के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने लोगो को सम्बोधित किया।

इस दौरान कहा कि आजादी के 76 वर्षों के उपरांत आज भी पिछड़ा,दलित व अल्पसंख्यक समाज अपने हक के हिस्से से वंचित है। यह समाज राजनीतिक ,आर्थिक,सामाजिक व शैक्षणिक सभी क्षेत्रों में अत्यंत पिछड़ा हुआ है। भारत के आजादी के लगभग 45 वर्षों के उपरांत मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने से पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला किन्तु अब तक की सत्तासीन सरकारों ने आरक्षण को येनकेन प्रकारेण से रोकने का काम किया है।

आज देश में पिछड़ों, अनुसूचित जाति,अनु0 जनजाति एवं अल्पसंख्यक की आबादी लगभग अस्सी से नब्बे प्रतिशत है। किंतु देश के सभी क्षेत्रों में उनका प्रतिनिधित्व न के बराबर है। इसका मुख्य कारण राजनीतिक जागरूकता का अभाव है। कहा कि यह स्थिति अत्यंत भयावह दुखदाई और मन मस्तिष्क को झकझोर देने वाली है। यदि हम भी जागरूक हो जाये सब कुछ हासिल हो जजायेग। सभी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाय। किसानों को खाद,बीज ,कीटनाशक दवाओं का उचित प्रबंध हो। इसके लिए हमलोगों को संगठित होने की जरूरत है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय मौर्या,विधान सभा अध्यक्ष अजय मौर्य,मनोज कुशवाहा,शिवपूजन मौर्य,धनंजय कुमार,कमलाकर,रानी सिंह,विमलेश चौहान,अशोक निषाद,आजम खान,राकेश आदि उपस्थित थे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!