चंदौलीजिलाब्रेकिंग

जलनिगम की टूटी पाइप से सड़क पर हजारों लीटर बह रहा पेयजल: शिकायत के बाद भी विभागीय ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के अधिकारी बने अनजान

फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी से सड़क खोदते समय टूटी पाईप

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। सकलडीहा में फोरलेन सड़क और नाला निर्माण के दौरान आये दिन जल निगम की पाइप टूट जाने से लोग परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर ठेकेदार टालमटोल कर रहे है। सड़क पर बहकर पानी दुकानों में जाने से व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है। शीध्र टूटी पाइप की मरम्मत की मांग किया है।

सकलडीहा कस्बा में टिमिलिपुर से लेकर तेन्दुई तक नाला निर्माण के दौरान कई बार जल निगम की पाइप टूटा। कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने मरम्मत कराया। पुन: बीते एक माह से सधन तिराहा पर जल निगम की पाइप टूटी हुई है। जिसके कारण व्यापारियों के घरों में दूषित पानी जा रहा है। कई जगह पानी पहुंच भी नहीं पा रहा है। शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि टूटी पाइप का मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों पर सुबह शाम हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क से बहकर लोगों के दुकानों में घूस रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी सड़क पर आन्दोलन के पुन: उतरने के लिये बाध्य होंगे।

जल जीवन मिशन के तहत नहीं शुरू हुआ डोर टू डोर पेयजल

केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत डोर टू डोर पेयजल आपूर्ति पहुंचाने की कवायद किया जा रहा है। गांव गांव में टंकी का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण लोग शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। ईटवा सहित कई गांवों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। जिसके लिये उपभोक्ता परेशान है। 

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!