चंदौलीजिलाप्रशासनिकब्रेकिंगशिक्षा

उत्तर प्रदेश दिवस” पर राज्य मंत्री के हाथों प्रधान राजेश सिंह हुए सम्मानित

परिवर्तन न्यूज चंदौली
धीना। जिलाधिकारी निखिल टी फूडे के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संजीव गौंड राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जनजाति कल्याण ने धानापुर विकास खंड के मिर्जापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह को गांव में उत्कृष्ट कार्य करने पर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

राज्य मंत्री संजीव गौंड ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की नई रफ्तार पर जा रही है। विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश चल रहा है।भाजपा गांवों में विकास को मूल एजेंडा मानती है। आज गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया जा है। गांवों में विकास को अमली जामा पहनाने के लिए प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है।ताकि गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सके।इसके तहत धानापुर विकास खंड के मिर्जापुर गांव में विकास कार्य को अमली जामा पहनाने वाले प्रधान राजेश सिंह को राज्य मंत्री संजीव गौंड ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

ग्राम प्रधान व प्रधान संघ अध्यक्ष धानापुर राजेश सिंह ने कहा यदि कोई प्रधान ईमानदारी से गांव को विकास की ओर ले जा सकता है। गांव को सुंदर व स्वच्छ बनाना सभी प्रधान की जिम्मेदारी है। मेरी सोच है कि गांव को अधिक से अधिक सुंदर बनाया जाए।

इस मौके पर जिलाधिकारी निखिल टी फूडे,भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह,राणा प्रताप सिंह आदि रहे।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!