
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। आगामी 15 मार्च को कांशीराम की जयंती का आयोजन वारायणी में होना है। रविवार को सकलडीहा कस्बा के आंबेडकर बस्ती में मुख्य अतिथि डा.विनोद कुमार मंडल प्रभारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त विधान सभा प्रभारी भाईराम सहित कार्यकर्ताओं को मालाफूल से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में जंयती समारोह में पहुंचने का आवाहन किया।
मुख्य अतिथि डॉ.विनोद कुमार ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है। जहां पिछड़े दलित सहित सर्व समाज का सम्मान सुरक्षित है। बसपा के हर कार्यकर्ता पार्टी के नींव है। इनके मार्ग दर्शन में ही 2027 में बसपा का झंडा फिर से लहरायेगा। बगैर गुमराह हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील किया। अंत में नवनियुक्त विधान सभा प्रभारी भाईराम प्रधान पौरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि और बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान की ओर से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार भारती, विधान सभा प्रभारी भाईराम,जयप्रकाश मौर्या, प्रेम नारायण सिंह ,राजनेंद्र प्रजापति, श्याम सुंदर विश्वकर्मा,केशव कुमार,राजनाथ, धर्मेन्द्र,अनिल, रवि प्रकाश,राजेश मास्टर सहित बूथ व सेकटर के पदाधिकारी मौजूद रहे।