यूपीएससी टॉप रैंक हासिल कर शक्ति दुबे ने बढ़ाया जिले का मान

परिवर्तन न्यूज डेस्क
बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में टॉप रैंक हासिल कर बलिया की बेटी शक्ति दुबे ने बलिया का मान बढ़ाया है। बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) दोकटी की रहने वाली शक्ति दूबे साल 2018 से यूपीएससी की तैयारी कर रहीं थी। लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता की शिखर पर पहुंची शक्ति दूबे शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।

टॉपर शक्ति दुबे अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहती हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति के पिता देवेंद्र कुमार दूबे पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। रिजल्ट आने के बाद देवेन्द्र भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि बेटी पिछले साल इंटरव्यू तक पहुंची थी, लेकिन इस बार भगवान ने बड़ी कृपा की। हमने हमेशा बच्चों को पढ़ने की आजादी दी, बेटी ने मेहनत से हमें गौरवान्वित कर दिया।
परिवार के अनुसार शक्ति हमेशा पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमएससी किया। हमेशा टॉपर रही हैं।