
परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
चहनियां। महमदपुर-जमालपुर स्थित गांव में बना प्राथमिक बिद्यालय के बच्चे कीचड़ भरे मार्ग से आते जाते है। अभिभावकों ने मार्ग पर पानी से निजात के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते हुए कीचड़ से निजात की मांग की थी किन्तु आज तक मार्ग सही नहीं हुआ जिसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।

महमदपुर-जमालपुर में बना चकरोड क्षतिग्रस्त होकर जगह जगह गढ्ढा हो गया है। इस मार्ग से टाण्डा,सरौली गांव के लोग भी तीरगांवा होते हुए सैदपुर गाजीपुर जाते है। इसी मार्ग से प्राथमिक बिद्यालय के बच्चे भी आते जाते है। मार्ग पर जगह जगह गढ्ढा होने से बरसात में मार्ग पर कीचड़ व पानी भर जाता है। जो मजबूरी में बच्चे कीचड़ भरे मार्ग से आते जाते है। इसी में वाहन आने जाने से छींटा पड़ने से बच्चो,अध्यापकों व ग्रामीणों के कपड़े भी गन्दा हो जाते है। कभी कभी बच्चे इसमे फिसलकर गिरकर चोटहिल हो जाते है। अभिभावकों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई किन्तु इसका मरमत्त भी नही कराया गया। जिसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।