चंदौलीजिलाब्रेकिंगशिक्षा

चन्दौली की बेटी ने रचा इतिहास, आईएएस अधिकारी बन जनपद का नाम किया रोशन

परिवर्तन न्यूज़ चंदौली
धीना। होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। सिविल सर्विसेज 2023 के रिजल्ट में मंगलवार को जारी हुए। जिसमें बरहनी विकासखंड के उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने 149वीं रैंक हासिल की है।
कीर्ति का इससे पहले फरवरी में पीसीएस की परीक्षा में 17वीं रैंक आई थी। जिसके बाद उनका डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ था।

उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बिटिया कठिन परिश्रम कर पहले अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। कृति त्रिपाठी के पिता उपेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी राजकीय इंटर कॉलेज मे वरिष्ठ लिपिक है वही चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डी पी त्रिपाठी,बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड और बरहनी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ग्राम प्रधान यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी के इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना काफी फक्र से ऊंचा हो गया है। शिक्षक की पुत्री के कामयाबी से पूरा शिक्षक समाज काफी खुश है।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!