क्राइमचंदौलीब्रेकिंग

सरसो के खेत मे शव मिलने से सनसनी: सप्ताह पूर्व दर्ज हुई थी गुमशुदगी

परिवर्तन न्यूज चंदौली
Story By- डॉ. अशोक मिश्र
धानापुर। थाना क्षेत्र के नेगुरा गांव के सिवान में गुरुवार की शाम सरसो के खेत में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पेशे से चालक युवक एक सप्ताह पहले पत्नी से बाल कटवाने धानापुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। मृतक के साले ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के पास मिले मोबाइल और गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

रमरजाय गांव निवासी विनोद यादव पेशे से चालक था। वह 13 फऱवरी की शाम दवा लेने के लिए शहीदगांव गया था। वहां से पत्नी को फोन किया कि बाल कटवाने के लिए धानापुर जा रहा है। हालांकि वापस घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद जब उसका अता-पता नहीं चला तो विनोद के साले लालू यादव ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद उसका शव धानापुर के नेगुरा गांव निवासी किसान तारकेश्वर सिंह के सरसो के खेत में मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

एसओ महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव के पास सल्फास का पैकेट, शराब की बोतल और मोबाइल मिला है। घटना की छानबीन करने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के हवाले पर गौर करें शव मिलने के साथ ही पास में उल्लिखित वस्तु भी मिली थी किन्तु तब धनाध्यक्ष ने बताया था कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है,जबकि अब यही थानाध्यक्ष इसे आत्महत्या करार दे रहे है। खैर अब तो पोष्ट मार्टम रिपोर्ट ही हत्या का कारण स्प्ष्ट कर पायेगी।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!