
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। कोतवाली में बुधवार को सीओ रघुराज के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में व्यापारी ग्राम प्रधान और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे। सीओ रघुराज ने कहा कि आगामी शुक्रवार को होली का पर्व है। ऐसे में रमजान में नमाज भी अदा की जाएगी। दोनों संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए। सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

सीओ रघुराज ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। वही रमजान महीना भी चल रहा है। इसको सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस गंभीर है। ऐसे में अराजक और उपद्रवी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि अगर कोई आपकी जानकारी में हो तो पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के किसी अफवाह पर ध्यान न दे। अक्सर देखा जाता है कि द्वेषपूर्ण फेक फ़ोटो और विडियो को प्रसारित कर माहौल को खराब करने की अवांछनीय तत्व कोशिश करते है। ऐसे में इससे सावधान रहने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि होली पर सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान चक्रमण करते रहेंगे।
इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, जनक सिंह,,ब्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, प्रधान सुरेंद्र यादव, अमरनाथ खरवार, अमित सिंह, अर्जुन मौर्य, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।