
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ धरना पर बैठे विधायक
एसडीएम ने एक सप्ताह में समस्या का निदान कराने का दिया भरोशा
परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। टिमिलपुर चंदा पुलिया की चौड़ाई और उंचाई कम कर दिये जाने के कारण पांच दर्जन गांव के किसानों के खेत में भारी जलभरॉव हो जा रहा है। जिसके कारण खेती कार्य प्रभावित है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग और कार्यदायी संस्था की ओर से टालमटोल करने पर शनिवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव धरना पर बैठ गये। सूचना मिलते ही एसडीएम अनुपम मिश्रा व कार्यदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक सप्ताह में समस्या दूर किये जाने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किसानों के साथ विधायक धरना देंगे।
चंदौली से सैदपुर तक सड़क फोरलेन सड़क बन रहा है। जगह जगह पुलिया को चौड़ीकरण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से टिमिलपुर के समीप चंदा पुलिया को तोड़कर छोटा पुलिया बना दिया गया है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण करीब 50 गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर जा रहा है। पिछले साल गेहूं की फसल बर्बाद होगयी। इस बार धान की फसल बर्बाद हो रही है। हो हल्ला मचाने पर विभागीय अधिकारियों ने पाइप लगाने लगे। यह देख किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने विरोध किया तो पाइप हटा लिया गय। किसानों ने आरोप लगाया कि चंदौली से सैदपुर तक कही भी पुलिया के जगह पाइप नही लगाया गया है। लोड बढ़ने पर पाइप टूट जायेगी। किसानों ने पुलिया का चौड़ीकरण और उंचाई बढ़ाने की मांग किया। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था टाल मटोल कर रहा था। जिसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर धरना पर बैठ गये। करीब आधे धंटा बाद एसडीएम अनुपम मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के माध्यम से एक सप्ताह में समस्या का निदान कराने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।
इस मौके पर विरोध जताने वालों किसानों में रामअवतार सिंह,बीरेन्द्र पांडेय,अभिनव सिंह,अरविंद सिंह गणेश,सिंटू यादव,बिददूर चौहान,सिहोरी यादव,किशोरी यादव,मुन्नू चौहान,रामजी यादव, मुन्ना राय,गोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह,गनेश सिंह ,अनील सिंह, नरसिंह गोड़,शेखर कुशवाहा,राजेन्द्र प्रसाद,अभय यादव उर्फ रिंकू, लालजी, जित्तू, महेंद्र, किशोरी लाल यादव, रामनरायन राय आदि किसान मौजूद रहे।