जिलाब्रेकिंग

सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर घंटों  जाम मे फंसे रहे राहगीर

सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं होने से जाम की समस्या

कार्यदायी संस्था की बड़ी वाहनों को घुमाने में हो रही परेशानी

परिवर्तन न्यूज चंदौली
सकलडीहा। कस्बा के अलीनगर तिराहे पर सुबह शाम जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। तिराहे के तीनों ओर से वाहनो का तांता लग गया। इसके बाद भी फोरलेन निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के लोग निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर चुप्पी साधे हुए है। रविवार को शाम तीन बजे से पांच बजे के बीच कई बार जाम में राहगीरो और वाहन में फसे लोग काफी परेशान दिखे। जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है।

चन्दौली से सैदपुर वाया सकलडीहा में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियो व राहगीरो का आरोप है कि निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था सकलडीहा में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दी है। जिससे सड़क सकरा हो गया है। जिससे आए दिन अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। जब शाम को भीषण जाम लग गया। तीनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एम्बुलेस सहित वाहन फस गए। जाम ऐसा की पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वाहनो में फसे ट्रेन पकड़ने वाले यात्री काफी परेशान दिखे।

वही एम्बुलेंस में फसे मरीजो के तीमारदार जल्दी जाम खुलने की आस में देखते रहे। व्यापारियो ने कहा कि जल्द कार्यदाई संस्था कस्बा में निर्माण का कार्य पूरा कर देती तो जाम से मुक्ति मिल जाती। चेताया कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

रजनी कान्त पाण्डेय

मैं रजनी कांत पाण्डेय पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हूँ,इस दौरान मैंने कई प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएँ दे चूका हूँ. फ़िलहाल समाचार सम्प्रेषण का डिजिटल माध्यम को चुना है जिसके माध्यम से जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सकूं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!